ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के सीतापुर पुलिस ने क्रिप्टो एक्सचेन्ज एप के जरिये धोखाधड़ी कर अर्जित की गयी करीब पांच करोड़ 11 लाख सम्पत्ति जब्त किया।
पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के संगठित अपराधियों एवं माफियाओं के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सीतापुर के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर व साइबर/स्वाट पुलिस टीम नें थाना कोतवाली नगर में दर्ज धारा 318(4)/316(2) बीएनएस के आरोपी जय प्रकाश मौर्या पुत्र महिपाल मौर्या निवासी मदाह-राजेपुर मितौली लखीमपुर औऱ अनुष्का (आशा देवी) मौर्या पत्नी जय प्रकाश मौर्या निवासी राजेपुर मितौली लखीमपुर, देवेन्द्र मौर्या पुत्र यतेन्द्र मौर्या निवासी सहसापुर सीतापुर औऱ नितिका मौर्या पुत्री कमलेश कुमार मौर्या निवासी रहतारा लखीमपुर तथा दयाशंकर मौर्या पुत्र महिपाल मौर्या निवासी मदाह राजेपुर मितौली लखीमपुर के विरूद्ध विराट राठौर पुत्र रामचन्द्र निवासी नवीनचौक सीतापुर थाना रामकोट जनपद सीतापुर में उनके व अन्य 24 पीड़ितों नें एक प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक सीतापुर को देकर समक्ष एक प्रार्थना पत्र देकर सीईओ जय प्रकाश मौर्य पुत्र महिपाल मौर्य निवासी राजेपुर मितौली लखीमपुर व उनकी पत्नी आशा देवी व उनके सहयोगी व रिश्तेदार देवेन्द्र मौर्य व दयाशंकर मौर्य दीपिका मौर्य आदि के खिलाफ शिकायत किया कि आरोपीगणों का एक संगठित अपराधिक गिरोह है जिसके द्वारा बॉम्बिटेक्स कम्पनी खोलते हुये और विभिन्न वेवसाइट बनाते हुये निवेशकों को भिन्न भिन्न स्कीमों में पैसा जमा कराने को लेकर प्रेरित करने लगे और उन्होंने निवेशकों को एक स्कीम बताते हुये बॉम्बिटेक्स डाट कॉम की एक वेवसाइट बनाई जिसमें पैसा जमा करने पर प्रतिमाह 15 प्रतिशत साधारण ब्याज व जमा कराने वाले व्यक्ति को कुल धन का 07 प्रतिशत ब्याज देना बताया ।
जय प्रकाश मौर्य पूर्व में एबंम्प्ल कम्पनी में काम करता था जिसमें पुष्पेन्द्र मौर्य डायरेक्टर था । जयप्रकाश मौर्य द्वारा वही से ठगी के तौर तरीके सीखकर अपनी कम्पनी का रजिस्ट्रेशन दुबई में कराया था, तथा बॉम्बिटेक्स इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड का रजिस्ट्रेशन आरओसी कानपुर में कराया था । जिसे दिखाकर लोगों को यह दिखाने का प्रयास करता था कि उसका काम वैधानिक है उसके लोकलुभावने शर्तों से प्रभावित होकर निवेशको द्वारा भारी मात्रा में धन जमा किया गया ।
पुलिस के मुताबिक कुछ दिनों तक निवेशको को लाभ दिया गया फिर उक्त लाभ को रोक दिया गया जिससे निवेशकों में अफरा तफरी का भाव पैदा हो गया। कम्पनी के सीईओ जयप्रकाश मौर्य व उनके सहयोगियों नें भिन्न-2 निवेशकों से लगभग 50 करोड़ की ठगी कर चुके है ।प्रार्थना पत्र की जांच पुलिस अधीक्षक सीतापुर नें सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी नगर विनायक भोंसलें को सौपा। जिसमे प्रथम दृष्टया अपराध घटित होना पाते हुये। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।इस पर थाना कोतवाली नगर में धारा 318(4) व 316(2) बीएनएस का मुकदमा दर्ज हुआ। इस मुकदमे की विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 318(4) व 316(5) व 3(5) बीएनएस में परिवर्तित किया गया ।इस मामले की विवेचना निरीक्षक दुर्गादत्त सिंह थाना कोतवाली नगर को सुपुर्द की गयी। इसमें व्यापक धोखाधड़ी को लेकर कड़ी कार्रवाई करनें के लिये प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनूप शुक्ला, साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार रावत व स्वाट थाना प्रभारी सतेन्द्र विक्रम सिंह व निरीक्षक दुर्गादत्त सिंह की एक टीम गठित की गयी ।
पुलिस के मुताबिक इस टीम नें आरोपियों की गिरफ्तारी व अपराध से अर्जित सम्पत्ति का पता लगाने का कार्य किया गया। पुलिस नें पता लगाया कि आरोपियों का जाल जनपद लखीमपुर खीरी, जनपद सीतापुर, जनपद हरदोई, जनपद बरेली, जनपद पीलीभीत आदि जिलों में फैला हुआ है।पुलिस टीम नें अपराध से अर्जित सम्पत्ति को प्रथम चरण में 3 करोड़ 30 लाख की सम्पत्ति कुर्क व 51 लाख रुपये में खाते में सीज किया गया था। तथा दूसरे चरण में 107 वीएनएसएस की कार्रवाई कर करीब 01 करोड़ 30 लाख की रुपये की सम्पत्ति को कुर्क किया है। जिसमें ग्राम पिछवाडा तहसील हसनगंज उन्नाव की शेष जमीन जिसकी अनुमानित कीमत 01 करोड व आशा देवी मर्सिडीज कार जिसकी कुल कीमत लगभग 30 लाख है को कुर्क की गयी है। अब तक कुल कुर्क की गयी सम्पत्ति की कीमत करीब 5 करोड़ 11 लाख रुपये है।




