November 6, 2026 4:06 pm

अलीगंज: सरेराह चेन लूटने वाले गिरोह का राजफाश, दो गिरफ्तार 

लूट की रकम से खरीदी गई चार पहिया वाहन व घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट कार बरामद 

खुलासा करने वाली टीम को डीसीपी उत्तरी ने दिया 25 हजार रुपए का इनाम 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सरेराह महिलाओं एवं पुरुषों के गले से चेन लूटने वाले अंतरराज्यीय गैंग का अलीगंज पुलिस ने स्वाट टीम व सर्विलांस टीम की मदद से पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के दो सदस्यों गिरफ्तार करके उनके पास से लूट की रकम से खरीदी गई चार पहिया वाहन व घटना में इस्तेमाल कार बरामद किया है। डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद ने घटना का राजफाश करने वाली टीम को 25 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

उन्होंने बताया कि इस गिरोह में शामिल दो आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दे रही है।

डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद ने बताया कि उत्तरी जोन की सर्विलांस टीम, स्वाट टीम व इंस्पेक्टर अलीगंज की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को अंतरराज्यीय स्तर पर सरेराह चेन लूटने वाले गिरोह का राजफाश कर दो लुटेरों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरोह में शामिल दो आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम दिल्ली निवासी 26 वर्षीय अभिषेक गुप्ता उर्फ जानू पुत्र राकेश कुमार गुप्ता व दूसरे ने कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र स्थित रामकृष्ण नगर निवासी 19 वर्षीय ब्रजेश्वर अगिनहोत्री उर्फ वासु पुत्र दयाशंकर अगिनहोत्री बताया।

उन्होंने बताया कि इस गिरोह में शामिल हरियाणा निवासी अभिषेक बाल्मीकि पुत्र विक्रम उर्फ सूरज बाल्मीकि व जगतपुरी ईस्ट दिल्ली फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो राह चलते लोगों को निशाना बनाकर झपट्टा मारकर चेन छीनने के बाद पलक झपकते ही भाग निकलते हैं। पुलिस को बताया कि लूट की रकम से चार पहिया वाहन खरीदकर एशो-आराम करने की बात स्वीकार किया है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!