संवाददाता सऊद
रहीमाबाद ,लखनऊ। थाना रहीमाबाद क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को श्रीमान पुलिस आयुक्त लखनऊ पश्चिम महोदय के द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की वाहन चेकिंग व अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखने एवं पूर्व में गठित घटनाओं के अनावरण किए जाने तथा वंचित उपायुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिए गए आदेशों निर्देश के अनुसंधान में पुलिस उपायुक्त पश्चिम लखनऊ के आदेश अनुसार को थाना रहीमाबाद पुलिस टीम ने बुधवार को अवैध शराब बनाने व बिक्री करने वाले के विरुद्ध अभियान में ग्राम रहटा में चेकिंग में मामूर थे मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम कैथोलिया मोड़ से कैथोलिया ग्राम जाने वाली सड़क पर गहदो रोड के पास अवैध कच्ची देसी शराब बेच रहा था। पुलिस की कार्यवाही में एक अदद प्लास्टिक की पिपिया में करीब दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी रामभजन पुत्र रज्जू निवासी ग्राम अहिंडर थाना रहीमाबाद को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम उपनिरीक्षक श्री उमेश यादव आरक्षी मनजीत सिंह आरक्षी अरुण वन की टीम ने सकुशलता दिखाते हुए कच्ची अवैध शराब बनाने वाले आरोपी को दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.




