August 8, 2026 2:14 am

आधा दर्जन से अधिक अपराधियों को मिली सजा 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। अलग-अलग मुकदमों के आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही अलग अलग जुर्माना भी लगाया है। यह यूपी पुलिस की प्रभावी पैरवी से हुआ है।

पुलिस के मुताबिक यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के थाना कोतवाली नगर पुलिस की प्रभावी पैरवी से न्यायालय नें थाना कोतवाली नगर पर दर्ज धारा 302/120बी आईपीसी के तहत मुकदमे के आरोपी नरेश रमेश व शाहबाज उर्फ शैलू औऱ राशिद को आजीवन कारावास व 25-25 हजार रूपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई गयी।

पुलिस के मुताबिक यूपी के बागपत जिले के थाना दोघट पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय नें थाना दोघट पर दर्ज धारा 302/452/504 आईपीसी के मुकदमे के आरोपी नितिन व अमित उर्फ मोनू को आजीवन कारावास व 17-17 हजार रूपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई है ।

पुलिस के मुताबिक यूपी के महोबा जिले के थाना पनवाड़ी पुलिस की प्रभावी पैरवी से न्यायालय नें थाना पनवाड़ी पर दर्ज मुकदमा धारा 127(2) बीएनएस व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट के आरोपी देवीदीन को आजीवन कारावास व 35 हजार रूपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई है ।

पुलिस के मुताबिक यूपी के हरदोई जिले के थाना पाली पुलिस की पैरवी से न्यायालय जनपद हरदोई नें थाना पाली पर दर्ज धारा 376ए,बी आईपीसी व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट के आरोपी रामू को आजीवन कारावास व 20 हजार रूपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!