August 8, 2026 2:22 am

आयुष्मान मित्रों के प्रतिनिधिमण्डल ने जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजन की मांग को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से भेंटकर सौंपा ज्ञापन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज आयुष्मान मित्रों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने निजी कंपनी के द्वारा परेशान किए जाने एवं जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजन की मांग का ज्ञापन समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, 19 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में भेंटकर सौंपा। उन्होंने निजी कंपनी के द्वारा भारत सरकार की गाइड लाइन की अवहेलना के सम्बंध में भी शिकायत की।

आयुष्मान मित्रों ने अपने ज्ञापन में कहा है कि सन् 2018 में आउटसोर्सिंग और जिला स्वास्थ्य समिति से चयन कर उनकी नियुक्ति हुई थी। 6 साल तक कार्यरत रहते 22.08.2023 के आदेशानुसार राईटर इंफारमेंशन प्राईवेट लिमिटेट कंपनी से नियुक्ति जोड़ दी गई। इस कम्पनी द्वारा फर्जी आयुष्मान भर्ती बनाने के दबाव का विरोध करने पर पूरे उत्तर प्रदेश में लगभग 155 से 250 आयुष्मान मित्रों को नौकरी से निकाल दिया गया। अब बताया जा रहा है कि सभी की सैलरी फरवरी से 6000 कर दी गई है। अब सभी को 50 मरीज का किसी भी तरह भर्ती का टारगेट दिया जा रहा है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा। लगभग 1200 की संख्या में आयुष्मान मित्र बेरोजगार होते जा रहे हैं।

आयुष्मान मित्रों की मांग है कि आउट सोर्स से भर्ती जिन आयुष्मान मित्रों को निकाला गया है उनकी बहाली हो और पूर्ववत काम करने दिया जाए, उन्हें जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजित किया जाए। राईटर इन्फॉर्मेशन प्रा0लि0 कम्पनी का टेंडर निरस्त किया जाए। मानदेय मिनिमम वेजेज के आधार पर तय हो। सभी आरोग्य मित्रों का ईपीएफ/ईएचआर एम.एस की सुविधा लागू हो।

आयुष्मान मित्रों के प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री सूर्यकुमार गुप्ता, आशीष कुमार, अनिल रावत, गौरव भारतीय, राकेश यादव, मनोरम, मुनेन्द्र यादव, नीरज यादव, दीपक सिंह, पुष्पेन्द्र, आशुतोष, अवनीश, शैलेन्द्र कुमार मौर्य, वागीश सिंह, नवनीत मिश्र, नीरज रावत, रवि चौरसिया, दीपक, शैलेन्द्र, पंकज, विनोद यादव, नितीश, आलोक, आयुष, प्रशांत आदि शामिल रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!