संदेह होने पर मकान मालिक ने सूचना दी पुलिस को
कानपुर रोड स्थित मवैया में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर लखनऊ। आलमबाग थाना क्षेत्र के कानपुर रोड स्थित मवैया में बुधवार दोपहर बंद कमरे में किराएदार का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
कमरे से काफी बदबू आने पर मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़वाकर कमरे में दाखिल हुई तो देखा कि करीब 36 वर्षीय राजू का शव बेड पर पड़ा मिला। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन की लेकिन पता नहीं चल पाया कि मौत कैसे हुई है।
आलमबाग थाना क्षेत्र के कानपुर रोड स्थित मकान नंबर 281/159 निवासी अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि 36 वर्षीय राजू पुत्र गंगाराम पिछले करीब नौ साल से उनके मकान में
अकेले किराए पर रह रहा था। बताया जा रहा है कि राजू मवैया चौराहे के पास एक दुकान में नौकरी करता था।
मकान मालिक अजय ने पुलिस को बताया कि बुधवार को राजू के कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था और कमरे से काफी दुर्गंध आ रही थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़वाकर भीतर दाखिल हुई तो देखा कि उसका शव पर तख्त पर पड़ा था।
पुलिस मामले की छानबीन कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक युवक की मौत कैसे हुई इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।




