August 8, 2026 2:18 am

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा बेहदर खंड कार्यकारिणी का किया गया गठन

लखनऊ। हरदोई की जिला कार्यकारिणी की बैठक ब्लॉक संसाधन केंद्र बेहन्दर में जिलाध्यक्ष श्री आलोक मिश्रा की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। बैठक का मुख्य विषय शिक्षकों के मध्य आने वाली समस्याओ का निराकरण व खंड कार्यकारिणी । जिसमें कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से निर्णय लेकर खंड कार्यकारिणी का गठन किया।बैठक में पिछले कार्यकाल की सदस्यता शुल्क रसीदों का लेखा-जोखा भी रखा गया। नवीन कार्यकारिणी का गठन करते हुए नए ब्लॉक अध्यक्ष / जिला उपाध्यक्ष के रूप में नीलिमा देशवाल ,महामंत्री के रूप में दुर्विजय वर्मा कोषाध्यक्ष के रूप में कमलेश चंद्र, उपाध्यक्ष उपेंद्र कुमार संयुक्त मंत्री वर्तिका सिंह उपाध्यक्ष के रूप में पारुल,अवधेश प्रताप सिंह मनोज जितेंद्र के साथ ही संगठन मंत्री संगीता व डॉ.सत्यनारायण सिंह कों सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।इस कार्यकारिणी की बैठक में जिला अध्यक्ष आलोक मिश्रा , जिला महामंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष प्रभा शंकर , जिला सयुक्त मंत्री आशीष दीक्षित, प्रांतीय संगठन मंत्री अजय कुमार सिंह ,जिला मीडिया प्रभारी हरिशंकर, जिला उपाध्यक्ष अनुराग पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!