November 6, 2026 4:06 pm

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भव्य ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ का आयोजन, उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षक सम्मानित

लखनऊ। देश के महान शिक्षाविद् और दार्शनिक एवं देश के राष्ट्रपति रहे डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस ‘‘शिक्षक दिवस’’ के पावन अवसर पर आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, लखनऊ में एक भव्य “शिक्षक सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा जगत से जुड़े वरिष्ठ शिक्षकों, प्राध्यापकों, शिक्षाविदों एवं विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों को उनके शिक्षा, समाज एवं राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत देश के महान शिक्षाविद् और दार्शनिक एवं देश के राष्ट्रपति रहे डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम पूर्व मंत्री ने कहा कि आज देश में सत्तासीन दल शिक्षा और शिक्षण संस्थान को खत्म करने में तुले हुए हैं। देश के विश्वविद्यालयों को कमजोर किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी देश से शिक्षा के अधिकार को छीनने में लगी हुई है। ऐसे समय में आप सभी शिक्षकों की भूमिका बहुत ही अहम है। आप लोगों के द्वारा ही समाज में शिक्षा की अलख जगाई रखी जा सकती है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री ने कहा कि उ0प्र0 की शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। ऐसा सरकार की शिक्षा के प्रति उदासीनता एवं छात्रों के प्रति तिरस्कार के भाव के कारण है। उ0प्र0 के 27हजार प्राइमरी स्कूल बंद हो चुके हैं 81 हजार शिक्षकों के पद रिक्त हैं। केन्द्र सरकार ने शिक्षा के मद में इतिहास का सबसे कम 2.4प्रतिशत का बजट कर दिया है। उन्होने कहा कि प्रदेश शिक्षा माफियाओं के हवाले है। ऐसे में आप सभी शिक्षकों का योगदान बहुत ही जरूरी है। आप लोगों के योगदान से ही देश और प्रदेश में शिक्षा की गरिमा को बचाया जा सकता है।

कार्यक्रम में प्रोफेसर विनोद चंद्रा, आसिम वकार, डॉ अमित राय, डॉ श्रवण कुमार की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षाविदों ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने का कार्य नहीं करता, बल्कि उसके व्यक्तित्व, विचार और भविष्य का निर्माण भी करता है। देश और समाज की प्रगति में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में शिक्षकों के सम्मान और उनके योगदान को समाज के सामने रेखांकित करना हम सभी का दायित्व है।

समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों से जुड़े डॉ. अजय आर्य, प्रो. गुलाब राय, प्रो. आशा परवेज, प्रो. अजय खन्ना, श्रीमती अपर्णा तिवारी, सुश्री मधुमिता, प्रो. वी. बी. सिंह, डॉ. जे. एन. शुक्ला, प्रो. राजेश तिवारी, डॉ. अरविंद कुमार यादव, डॉ. संदीप पटेल, प्रो. निरंजन राय, प्रो. अर्चना मिश्रा, डॉ. वरुणेश्वरी त्रिवेदी, डॉ. राजेश गौतम, डॉ. संत लाल, प्रो. विजय वर्मा,डॉ सुधा मिश्रा,जय प्रकाश सरोज, बबिता श्रीवास्तव, सोहम जायसवाल, डॉ. मेराजुद्दीन खान, डॉ. अवधेश कुमार सिंह, श्रीमती अपर्णा यादव तथा श्री एस. आर. यादव सहित अनेक शिक्षकों एवं शिक्षाविदों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रो0 अजित कुमार सिंह पूर्व आचार्य और निदेशक गिरी विकास अध्ययन संस्थान लखनऊ को शिक्षक शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर डा0 अयोध्या शरण तिवारी, प्रो0 अजय आर्या, प्रो0 गुलाब राय, प्रो0 आगा परवेज मसीह, प्रो0 अजरा बानो, श्रीमती अपर्णा बानो, डा0 सीमा पाण्डे, सुश्री मधुमिता, प्रो0 वी0बी0 सिंह, डा0 जे0एन0 शुक्ला, प्रो0 राजेश तिवारी, डा0 अरविन्द कुमार यादव, डाॅ0 संदीप पटेल, प्रो0 निरंजन राय, प्रो0 अर्चना मिश्रा, मो0 बदरूज्जमा सिद्दीकी, श्री निहाल अहमद, श्री सुरेश मौर्य, डा0 राजेश गौतम, डा0 संतलाल, प्रो0 विजय वर्मा, श्री जय प्रकाश सरोज, श्रीमती बबिता श्रीवास्तव, श्रीमती सोनम जायसवाल, डा0 मेराजुद्दीन खान, डा0 अवनीश कुमार सिंह को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को स्मरण करते हुए कहा कि शिक्षक दिवस हमें अपने गुरुओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है।

इस अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके दीर्घकालीन शैक्षणिक योगदान, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन तथा समाज के प्रति उनकी सेवाओं की सराहना की गई। समारोह में यह संकल्प भी व्यक्त किया गया कि शिक्षा, शिक्षक और शिक्षण संस्थानों की गरिमा एवं अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर आवाज उठाई जाएगी।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!