November 6, 2026 6:04 am

उन्नाव न्यूज: औरास के नसीरपुर निमैचा गांव में विधि-विधान से संपन्न हुआ भगवान विश्वकर्मा पूजन

औरास उन्नाव। (संवाददाता) विकासखंड औरास क्षेत्र के नसीरपुर निमैचा गांव में गुरुवार को जगदीश यादव के आवास पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना विधि-विधान से की गई। पूजा कार्यक्रम में गांव के पटवारी यादव कल्लू यादव शोभित यादव संजू कुमार ज्ञानेंद्र कुमार सूरज कुमार सहित आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

 

इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक माहौल के बीच विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगवान विश्वकर्मा के समक्ष श्रद्धा के साथ माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया।

 

पूजा आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर जगदीश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!