August 8, 2026 2:20 am

एएनटीएफ यूनिट आगरा और एएनटीएफ यूनिट अलीगढ़ की बड़ी कार्रवाई: गांजे की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

490.745 किलो ग्राम अवैध गांजा, एक ट्रैक्टर, एक वैगनआर कार, एक मोटरसाइकिल व एक मोबाइल फोन बरामद

ए अहमद सौदागर लखनऊ। एएनटीएफ यूनिट आगरा और एएनटीएफ यूनिट अलीगढ़ की संयुक्त टीम ने गुरुवार को मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले हाईटेक गिरोह का खुलासा करते एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
एएनटीएफ टीम को इसके पास से एक ट्रैक्टर, एक वैगनआर कार, एक मोटरसाइकिल व एक मोबाइल फोन बरामद। बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ 50 लाख रुपए बताई जा रही है।

एएनटीएफ यूनिट आगरा और एएनटीएफ यूनिट अलीगढ़ की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के तहत गुरुवार अलीगढ़ जिले के इगलास थाना क्षेत्र से एक एक ऐसे तस्कर को पकड़ा है जो मादक पदार्थ की सप्लाई कर ट्रैक्टर, वैगनआर कार खरीद रखा था। पूछताछ में पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम अलीगढ़ जिले के इगलास थाना सिकुररा निवासी पुष्पेंद्र पुत्र बच्चू सिंह बताया।
एएनटीएफ के मुताबिक अपना जुर्म इक़बाल करते हुए आरोपी ने बताया कि वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस अवैध गांजे खरीद-फरोख्त कर अकूत संपत्ति हासिल कर रखी है। यह भी बताया जा इनका एक संगठित गिरोह है जो उड़ीसा से सस्ते दामों में गांजा लाकर सप्लाई करते हैं और इस गोरखधंधे में कई सालों से लिप्त होने की बात स्वीकार किया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!