August 8, 2026 2:13 am

एएनटीएफ यूनिट लखनऊ: एक करोड़ 32 लाख की हेरोइन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

660 ग्राम अवैध हेरोइन, दो मोबाइल फोन व 1,610 रुपए की नकदी बरामद

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र स्थित शहावपुर टोल प्लाजा के पास से एएनटीएफ लखनऊ की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से सोमवार को दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी में दोनों के पास से करीब एक करोड़ 32 लाख की अवैध हेरोइन, दो मोबाइल फोन व 1,610 रुपए की नकदी बरामद हुई है। एएनटीएफ की टीमें गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों को तलाश में जुट गई है।

एएनटीएफ यूनिट लखनऊ के मुताबिक सोमवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र स्थित शहावपुर टोल प्लाजा के अवैध हेरोइन की सप्लाई होने जा रही है। इस सूचना पर एएनटीएफ यूनिट लखनऊ के उपनिरीक्षक सूरज सिंह मुख्य आरक्षी दिनेश सिंह, मुख्य आरक्षी मोहम्मद खालिद खां, मुख्य आरक्षी संगम पटेल, कांस्टेबल राजन कुमार व महिला कांस्टेबल प्रतिमा शुक्ला एवं मसौली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को दबोच लिया। हत्थे चढ़े दोनों तस्करों की पहचान बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र स्थित शहावपुर निवासी मोहम्मद यासीर पुत्र मोहम्मद वैश व हुसैन कामिल पुत्र मोहम्मद वारिस के रूप में हुई। तलाशी में उनके पास से 660 ग्राम अवैध हेरोइन, दो मोबाइल फोन व 1,610 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अवैध हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ 32 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है। एएनटीएफ के उपनिरीक्षक सूरज सिंह के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो काफी दिनों से मिलकर इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहे हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!