August 8, 2026 2:22 am

एएनटीएफ यूनिट लखनऊ को मिली बड़ी सफलता: एक करोड़ की मार्फीन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नगराम क्षेत्र के घुड़सारा पुलिया के पास से दबोचा 

990 ग्राम अवैध मार्फीन, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन व 250 रूपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम ने बुधवार को नगराम क्षेत्र के घुड़सारा गांव से कुछ दूरी पर बड़ी नहर के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार कर 990 ग्राम मादक पदार्थ (मार्फीन) बरामद किया है। बरामद मार्फीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। एएनटीएफ टीम के मुताबिक आरोपित लखनऊ के अलावा यूपी के कई जिलों में मादक पदार्थ की सप्लाई करते हैं। हत्थे चढ़े आरोपियों से उनके अन्य साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

एएनटीएफ यूनिट लखनऊ के निरीक्षक दर्शन यादव के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में मार्फीन की तस्करी करने वालों की सूचना मिल रही थी। उन्होंने बताया कि इस इस सूचना पर तलाश के दौरान बुधवार को तस्करों की नगराम क्षेत्र में लोकेशन घुड़सारा गांव के पास बड़ी नहर के पास पाई गई। टीम ने घेरेबंदी कर मौके से दो तस्करों को धरदबोचा।

पकड़े गए तस्करों की पहचान कुलदीप सिंह व अंकुश यादव के रूप में हुई। एएनटीएफ टीम के निरीक्षक दर्शन यादव के मुताबिक दोनों आरोपी रायबरेली जिले के मिल एरिया व महाराजगंज थाना इलाके के रहने वाले हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह लोग जल्द अमीर बनने की चाहत में अवैध मादक पदार्थ मार्फीन की तस्करी करने की बात स्वीकार किया है। इनके पास से एक करोड़ रुपए कीमत की अवैध मार्फीन, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन व 250 रूपए की नकदी बरामद हुई है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!