August 8, 2026 2:15 am

‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’: लहेंगा गांव में रोपे गए दर्जनों पौधे, ग्रामीणों ने लिया संरक्षण का संकल्प

नसीराबाद ,रायबरेली। (संवाददाता)  पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के उद्देश्य से “एक पेड़ माँ के नाम 3.0 वृक्षारोपण महायज्ञ–2026” के अंतर्गत सलोन तहसील के लहेंगा गांव में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान आम, सागौन सहित छायादार, फलदार एवं सजावटी प्रजातियों के दर्जनों पौधे रोपित किए गए।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों और वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूक करना भी रहा। उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सत्यदेव सिंह, पंचायत मित्र सुरेंद्र कुमार मौर्य, देवेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ पत्रकार रणजीत सिंह, सफाई कर्मचारी धीरज कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने अपने हाथों से पौधारोपण कर समाज को हरित बनाने का संदेश दिया।

ग्राम प्रधान सत्यदेव सिंह ने कहा है कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। यदि प्रत्येक नागरिक अपनी माँ के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण की भावना से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी उठाए, तो पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य शीघ्र ही साकार हो सकता है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!