मलिहाबाद। लखनऊ राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में एक माह से अधिक बंद पड़े मंदिर में स्थानीय पुलिस के सहयोग से ताला खोला गया और मंदिर मे पूजा अर्चना की गई।ज्ञात हो कि रहीमाबाद थाना क्षेत्र के फातेपूर व बलदेवखेडा में मंदिर में जमीनी विवाद को लेकर राम प्रसाद दास ने मंदिर में ताला डाल दिया था। आरोपियों का कहना है, की बाबा का मानसिक संतुलन बिगड़ने के कारण लोगों ने इसका विरोध किया था। इससे तनावग्रस्त हो कर बाबा स्वयं ताला लगा कर कही चले गए थे।
जिसके कारण मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना होना बन्द हो गया था। इस दौरान बाबा रामप्रसाद दास ने ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगो पर मारपीट का आरोप लगाया था। लोग इस मंदिर में काफ़ी समय से पूजा अर्चना नही कर पा रहे थे। रविवार को बाबा राम प्रसाद दास ने ग्रामीणों की मदद से रामजनकी मंदिर का ताला खोलने की मांग स्थानीय पुलिस व प्रशासन से की स्थानीय पुलिस की मदद से मंदिर का ताला खोला गया और शाम को पूजा अर्चना की गई। जबकि काफ़ी समय पहले बाबा रामप्रसाद दास ने लिखित प्रार्थना पत्र देकर उपजिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई थी।




