August 8, 2026 2:14 am

एडीसीपी ने किया रहीमाबाद कस्बा पुलिस चौकी का उद्घाटन, बोले- समय पर होगा शिकायतों का समाधान

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना की पुलिस चौकी कस्बा नवनिर्मित भवन का लोकार्पण अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी के कर कमलो द्वारा उद्घाटन किया गया की क्षेत्र की आम जनता की समस्याओं का समय के अंदर ही निस्तारण कार्य कराए जाने का प्रयास किया जाएगा।

मलिहाबाद पुलिस सहायक सुरजीत कुमार दुबे ने बताया कि रहीमाबाद थाने में पुलिस सहायता केंद्र बनाए गए हैं जिसमें गहदो महादोइया कस्बा रहीमाबाद नवनिर्मित भवन का निर्माण कराकर संचालित किया जा रहा है और उन्होंने बताया कि इस थाने पर कल पुलिसकर्मी 71 तैनात किए गए जिसमें उप निरीक्षक 20-कांस्टेबल 50 तैनात किए गए हैं जिसमें ग्राम सभा 34 लगती है और गांव 180 लगते हैं।

रहीमाबाद थाना प्रभारी अरुण कुमार तिरुनायक ने बताया कि मैं रोज सुबह से ही किसानो समस्याएं सुनकर समय के अंदर ही निस्तारण कराए जाने का हरदम हमारा प्रयास रहता है चाहे किसानो की छोटी समस्या हो या फिर गंभीर क्यों ना हो उसको उड़ता निस्तारण करना हमारा कर्तव्य निष्ठा प्राथमिकता के आधार पर समस्याएं सुनी जाती है।

इस अवसर पर क्षेत्र की आए हुए ग्राम प्रधान सतीश गोस्वामी पंकज गुप्ता पूर्व प्रधान आरिफ क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं राजू गुप्ता सुलेमान हुसैन अशफाक हुसैन सामाजिक कार्यकर्ताओं संतोष सिंह मुन्ना कश्यप अनिल कश्यप समाजसेवियों उप निरीक्षक उमेश यादव रविंद्र सिंह जेदी हसन खान अमित सिंह सुरेश कुमार चौधरी अरुण कुमार गोस्वामी रण विजय गौतम शीशपाल अनिकेत सैनी गौरव पांडे सानू आर्य तथा क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद रहे।

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!