November 6, 2026 6:04 am

औरास की ग्राम पंचायत मुसलावा में गंदगी का बोलबाला: महीनों से बंद पड़ी नाली, डेंगू-मलेरिया का मंडराया खतरा

औरास। (संवाददाता) जनपद उन्नाव के विकासखंड औरास की ग्राम पंचायत मुसलावा में इन दिनों गंदगी और जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अमृत लाल के घर के सामने स्थित नाली पिछले कई महीनों से बंद पड़ी है, जिसके चलते गंदा पानी सड़क और आसपास के क्षेत्र में जमा है।

 

ग्रामीणों के मुताबिक लंबे समय से जलभराव और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। उनका कहना है कि जलभराव के चलते डेंगू, मलेरिया, वायरल और टाइफाइड जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार समस्या की ओर ध्यान दिलाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और ब्लॉक स्तर के संबंधित कर्मचारी समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठा रहे हैं।

 

गंदगी और जलभराव के बीच रहने को मजबूर ग्रामीणों में जिम्मेदार विभाग के प्रति भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत और ब्लॉक प्रशासन से तत्काल नाली की सफाई, जलनिकासी की व्यवस्था तथा पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई और मच्छररोधी अभियान चलाए जाने की मांग की है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही जलभराव की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!