August 8, 2026 2:14 am

काकोरी: एक युवक सहित दो लोगों ने ससुराल में की खुदकुशी 

पलेन्हदा व बहरू गांव में हुई घटना का मामला 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में एक युवक सहित दो लोगों ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

काकोरी क्षेत्र स्थित पलेन्हदा गांव के बाहर आम की बाग में उन्नाव जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र स्थित निजाम खेड़ा गांव निवासी 38 वर्षीय राजेश ने आत्महत्या कर लिया। गुरुवार को उसका शव पेड़ की डाल से फांसी के फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि पलेन्हदा गांव निवासी भीखालाल का मृतक राजेश दामाद था। राजेश ने ससुराल में यह कदम क्यों उठाया पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है। इसके अलावा इसी थाना क्षेत्र के बहरू गांव के बाहर 44 वर्षीय रामबालक सैनी ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव गुरुवार को नीम के पेड़ से बिजली के केबिल के सहारे लटकता मिला। पुलिस के मुताबिक मृतक मूल रूप से उन्नाव जिले के आसीवन थाना क्षेत्र स्थित गौरा गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि उसकी 14 साल पहले बहरू गांव में हुई थी। मृतक के दो बेटे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!