November 6, 2026 3:14 pm

काकोरी में वन विभाग की लापरवाही: पेड़ काटते समय मोटी डाल के नीचे दबकर युवक की मौत 

युवक की मौत पर स्थानीय लोगों में गुस्सा, लगाया लापरवाही का आरोप 

घटना को दबाने में जुटी पुलिस और संबंधित विभाग 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीते दिनों हुई कई मौतों के बाद भले ही पुलिस और संबंधित विभाग के लिए कानून ने नया रूप ले लिया है, लेकिन सूबे की राजधानी के काकोरी क्षेत्र में अवैध रूप से हो रही पेड़ों की कटान के चलते एक युवक की पेड़ के नीचे दब कर हुई मौत ने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए। इस इलाके में जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था बेहद कड़ी थी। तब इसी थाना क्षेत्र में वन विभाग की मिलीभगत से लकड़कट्टे अवैध रूप से धड़ल्ले से लकड़ी काट रहे थे और इसी लापरवाही के चलते अनुप कुमार नाम के युवक की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया और आनन-फानन में भागकर मौके पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले उसकी सांसें थम चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक काकोरी क्षेत्र स्थित शाहपुर गांव निवासी अनुप कुमार पुत्र हरिश्चंद्र रावत लकड़ी काटने का काम करता था।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को वह टीम के साथ क्षेत्र की एक बाग में पेड़ काट रहा था कि इसी दौरान पेड़ गिर पड़ा और उसके नीचे दब कर अनुप कुमार रावत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकार बताते हैं कि वन विभाग की मिलीभगत से लकड़कट्टे पेड़ की कटाई कर रहे थे। हालांकि अवैध पेड़ की कटाई का काम काकोरी क्षेत्र में आज से नहीं बल्कि बहुत पहले से चल रहा है लेकिन इसके बावजूद भी स्थानीय पुलिस और वन विभाग आंख मूंदे हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा। नतीजतन इसी लापरवाही का नतीजा रहा कि मंगलवार को एक परिवार का सहारा छीन गया। वहीं जानकार सूत्र बताते हैं कि पूरे मामले को स्थानीय पुलिस और संबंधित विभाग दबाने का प्रयास कर रहा है। हालांकि पुलिस और वन विभाग भले ही घटना दबाने में जुटा हो, लेकिन कड़वा सच यह है कि इस घटना ने संबंधित विभाग की पोल खोल कर रख दी है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!