November 6, 2026 7:42 pm

कोर्ट के वारंट पर रहीमाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट का वारंटी अभियुक्त बदलू कैथनखेड़ा से गिरफ्तार

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद की पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के मामले में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त लखनऊ के निर्देश पर वांछित, वारंटी एवं पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुणायक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को न्यायालय अपर सिविल जज/ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-34 लखनऊ द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटी बदलू निवासी ग्राम कैथनखेड़ा, मजरा मुड़ियारा, थाना रहीमाबाद, लखनऊ, उम्र 32 वर्ष है। उसके खिलाफ थाना मलिहाबाद (वर्तमान थाना रहीमाबाद) में मारपीट गाली गलौज के मामले में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया तथा आवश्यक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!