August 8, 2026 2:23 am

क्रांतिकारी किसान यूनियन ने दिया ज्ञापन

लखनऊ। यूपीएसआईडीसी के प्रांगण में किसान और मजदूरों की बैठक हुई टाटा मोटर्स में जिन किसानों की जमीन 1984 में 556 किसने की जमीनअधिग्रहण किया गया था उन किसानों से यूपीएसआईडीसी व टाटा मोटर्स के बीच समझौता हुआ था। कि जिन किसानों की जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है उन किसानों के परिवारों को एक या दो पक्की नौकरी दी जाएगी और अभी तक उन किसानों को ना ही नौकरी दी गई ना ही उनके जमीन का मवाया दिया गया और ना ही क्षेत्र का विकास किया गया और और टाटा मोटर्स में एक समिति का गठन हुआ था उसका नाम है अनमोल संविदा सहकारी समिति इस समिति में जो किसान पढ़े लिखे नहीं थे उन किसानों को कार्य करने को कहा गया था जो किसान कार्य कर रहे थे उन किसानों को जबरदस्ती निकाल दिया गया है उनकी गिरजोती अभी तक नहीं दी गई है जबकि रेडियम साहब वह नायब तहसीलदार सब के सामने वार्ता हुई थी कि 1 नवंबर तक इनकी गिरजोती दे दी जाएगी इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है किसान और मजदूर सभी लोग यूपीएसआईडीसी में समय 2:00 बजे इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन किया। शाम 4:00 बजे जितेंद्र मिश्रा जी तहसीलदार सदर को ज्ञापन दिया और कहा कि 1 नवंबर तक अगर मजदूरों की और किसने की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो टाटा मोटर्स गेट के पास वह तहसील में धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी टाटा मोटर्स वह शासन व प्रशासन की होगी जिला अध्यक्ष एकादशी यादव ने कहा कि सभी किसान हमारी बात से सहमत है तो अपनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हो जाइए और हम तब तक नहीं हटेंगे जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती हैं सभी पदाधिकारी गण सम्मिलित हुए जिला अध्यक्ष एकादशी यादव राम रतन यादव प्रदेश उपाध्यक्ष दिसंबर दयाल वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार रावत जिला प्रभारी लखनऊ मोहम्मद हफीज जिला उपाध्यक्ष गोकर्ण यादव ब्लॉक अध्यक्ष सहित तमाम से पदाधिकारी व किसान, मजदूर उपस्थित रहें।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!