लखनऊ। (संवाददाता) चौक के नक्खास क्षेत्र स्थित गिरधारी फील्ड गेट के पास खड़ी कार गुरुवार देर शाम आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कार जलकर राख हो गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि कार में कोई सवार नहीं था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक नक्खास क्षेत्र स्थित फील्ड गेट पर एक कार खड़ी थी कि अचानक कार में आग लग गई।
आग लगने की वजह शॉट सर्किट हो सकती है। आग लगते ही आग इंजन की ओर बढ़ी बताया गया कि आग डीजल टैंक तक पहुंच गई थी। जिसके बाद आग और तेजी से फैल गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




