ए अहमद सौदागर लखनऊ। गाजीपुर पुलिस ने फर्जी कंपनी के जरिए से निवेशकों से उनकी गाढ़ी कमाई हड़पकर फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी एजेंट बनाकर निवेशकों से धनराशि जमा कराया और वेतन एवं निवेशित धनराशि पर पांच प्रतिशत मासिक ब्याज देने का प्रलोभन दिया था। यही नहीं आरोपितों ने रुपए वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली थी।
गाजीपुर थाने में बाराबंकी जिले के देवा कोतवाली क्षेत्र स्थित अमीर अली शाह तकिया निवासी मोहम्मद अहमद ने लिखित तहरीर देकर बताया कि ब्लूधौक ट्रेडिंग कंपनी के संचालकों द्वारा कंपनी में एजेंट के रूप में काम करने तथा लोगों से रकम निवेश कराने पर प्रति माह वेतन एवं निवेशित धनराशि पर पांच प्रतिशत मासिक ब्याज देने का लालच दिया।
बताया जा रहा है कि शातिराना दिमाग वाले आरोपितों के झांसे में आकर पीड़ित खुद और अपने सगे-संबंधियों एवं जानने वालों उक्त कंपनी में मोटी रकम निवेश कराई और कुछ दिनों बाद ही कंपनी का संचालक पीड़ितों की गाढ़ी कमाई बटोर भाग निकले।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि धनराशि वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। उपनिरीक्षक प्रभात बालियान के मुताबिक पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन के बाद सोमवार को शातिराना दिमाग वाले बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित मझपुरवा निवासी 31 वर्षीय घनश्याम यादव पुत्र जगदेव यादव व बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित बनियानी गांव निवासी 39 वर्षीय प्रवीन कुमार पुत्र स्व सुंदर लाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।





