हैवानियत के बाद मासूम को जान से मारने की दी थी धमकी
ए अहमद सौदागर लखनऊ। नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर मासूम को चुप रहने की धमकी देकर फरार चल रहे नामजद आरोपियों को इंस्पेक्टर गाजीपुर की टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना मुंशी पुलिया जाने वाली सर्विस रोड के किनारे से घेरेबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश कुमार पांडेय के मुताबिक बीते 13 अगस्त 28026 को एक पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि उसे जान से मारने की धमकी देकर गुड्डू केवट और अमित कश्यप ने जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि दोनों ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया था।
उन्होंने बताया कि आरोपितों की तलाश में उनकी टीम उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी कि मंगलवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दोनों आरोपी सीतापुर व हाल पता इंदिरा नगर निवासी 19 वर्षीय गुड्डू केवट पुत्र बराती लाल केवल व सीतापुर व हाल पता इंदिरा नगर निवासी 20 वर्षीय अमित कश्यप पुत्र राम सहाय कश्यप कहीं भागने की फिराक में मुंशी पुलिया रोड पर मौजूद हैं। इस सूचना पर उपनिरीक्षक सुरेश कुमार पांडेय अपनी टीम में शामिल उपनिरीक्षक आनन्द कुमार, उपनिरीक्षक धनपाल व कांस्टेबल भुवन विक्रम चतुर्वेदी के साथ मौके पर पहुंचे और भागने की फिराक में दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।




