September 18, 2026 6:20 am

​गोण्डा, मथुरा और अयोध्या की घटनाओं को लेकर कांग्रेस हमलावर, कहा- ‘ओबीसी समाज पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं’

लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन डा0 अनिल जयहिन्द ने आज उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश में पिछड़े, अतिपिछड़े, वंचित समाज में असुरक्षा का माहौल व्याप्त हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जीरो टाॅलरेन्स की बात करते हैं, अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चल जाने की बात करते हैं लेकिन सच्चाई ठीक इसके विपरीत है। आज पिछड़ा, अतिपिछड़ा समाज पूरी तरह असुरक्षित है।

 

उन्होने कहा कि गोण्डा में एक निषाद समुदाय के व्यक्ति को सिर्फ सोशल मीडिया पर कुछ बातें लिखने को लेकर दबंगों द्वारा हत्या कर दी गयी। मथुरा में निषाद समुदाय के व्यक्ति को इतना मारापीटा गया कि वह अस्पताल में भर्ती जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रहा है। अयोध्या में मौर्य समाज के युवक की हत्या कर दी गयी। लगातार जिस प्रकार पिछड़े वर्ग के लोगों की हत्याएं हो रही हैं उससे पिछड़े वर्ग में असुरक्षा की भावना व्याप्त है। सबसे दुःखद तो यह है कि अपराध, हत्या रूकने के बजाय यह समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है।

 

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन श्री मनोज यादव ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि उ0प्र0 में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गयी है पिछड़े, अतिपिछड़े वर्ग पर ज्यादती बढ़ती जा रही है। गोण्डा में निषाद समाज के एक युवक की हत्या कर दी गयी। मथुरा में निषाद समाज के लोगों को बुरी तरह मारापीटा गया जो लोग घायलावस्था में थे जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो अस्पताल में भी उन पर हमला किया गया, निषाद समुदाय का युवक घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती है। अयोध्या में मौर्य समाज के युवक की हत्या कर दी गयी, दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि उसे यह कहकर कि अमुक तिथि पर हत्या की जाएगी उसके दो दिन पूर्व ही हत्या कर दी गयी। लगातार संगठित तरीके से हत्याएं की जा रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है सबसे बड़ी बात यह है कि यदि किसी घटना में दलित या ओबीसी समाज का कोई व्यक्ति पाया जाता है तो बुलडोजर चलता है लेकिन जो ये हत्याएं दबंगों द्वारा की जा रही हैं कोई बुलडोजर नहीं चल रहा है। सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होने कहा कि इन हत्याओं पर अपराधियों के खिलाफ यदि ठोस कार्यवाही नहीं की जाती है तो पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा बड़ा आन्दोलन किया जाएगा। सरकार में ओबीसी समाज के मंत्री सड़कों पर धरना दे रहे हैं पिछड़े समाज के लोगों की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं। अपराधियों पर सरकार का भय पूरी तरह खत्म हो गया है।

 

पूर्व मंत्री श्री हीरा ठाकुर ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में सिर्फ एक नेता श्री राहुल गांधी जी भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। जाति जनगणना मोदी सरकार ठीक से नहीं करा रही है। जो राहुल जी ने बीड़ा उठाया है उसे हम सभी मिलकर सफल बनायेंगे। सरकार में मौर्य, निषाद, राजभर समाज के जो मंत्री हैं वह सब आरएसएस के पेटेन्ट लोग हैं ओबीसी के सवाल पर भाग रहे हैं।

 

सांसद श्री राकेश राठौर ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि वंचित, पिछड़े, अतिपिछड़े समाज के लोगों के साथ जो अन्याय हो रहा है उसे सरकार रोक नहीं पा रही है कैबिनेट मंत्री को सड़क पर धरने पर बैठना पड़ता है सरकार का इकबाल खत्म हो गया है।

 

पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश सचिव अशोक निषाद ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि गोण्डा में विनोद साहनी की हत्या पर संजय निषाद मंत्री सिर्फ फोटो खिंचाने के लिए वहां पहुंचे। इस सरकार में निषाद समाज का भला नहीं हो सकता है। कांग्रेस पार्टी और जननायक श्री राहुल गांधी जी पिछड़े, अतिपिछड़े, वंचित समाज की लड़ाई लड़ रहे हैं।

 

प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस की मीडिया विभाग की वाइस चेयरमैन श्रीमती प्रियंका गुप्ता, प्रवक्ता डाॅ0 उमाशंकर पाण्डेय, प्रवक्ता श्री अंशू अवस्थी, श्री जितेन्द्र पटेल, श्री सुनील वर्मा आदि मौजूद रहे।

 

66
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!