September 18, 2026 6:21 am

गोमतीनगर: एक युवती को वाहन से टक्कर मारकर कुचलने का प्रयास 

एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, दूसरा फरार 

जनेश्वर मिश्र पार्क के पास हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मनबढ़ किस्म के युवकों का आतंक थम नहीं रहा है। गोमतीनगर थाना क्षेत्र के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब कार सवार दो युवकों ने एक युवती को वाहन से टक्कर मारने के बाद जान से मारने की नीयत से कुचलने का प्रयास किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवती का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस नामजद रिपोर्ट दर्ज कर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं दूसरा युवक अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस घटना में इस्तेमाल वाहन को बरामद कर मामले की छानबीन कर रही है।

डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिली कि गोमतीनगर क्षेत्र स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के पास कुछ लोगों ने एक लड़की को टक्कर मारकर जख्मी कर दिया है।

उन्होंने बताया कि जब मामले की छानबीन की गई तो पता चला कि युवती युवक एक-दूसरे के परिचित हैं और दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई तो युवकों ने युवती को वाहन से टक्कर मारने के बाद जान से मारने की नीयत से कुचलने का प्रयास किया।

डीसीपी पूर्वी का कहना है कि इस मामले युवती की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस युवती का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मामले की छानबीन कर रही है।

66
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!