लखनऊ। विगत दिनों जनपद गोरखपुर के राप्ती नदी स्थित अंतिम संस्कार स्थल पर गुंबद गिरने से दो अधिवक्ताओं की दुःखद मृत्यु हो गयी थी। जानकारी मिलने पर आज उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री जनपद गोरखपुर पहुंचे एवं अंतिम संस्कार स्थल पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता संजय सिंह जी की हुई मृत्यु पर उनके आवास शांतिनगर कॉलोनी, शाहपुर, गोरखपुर पहुंचकर परिवारजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त किया एवं शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।
इसके साथ ही अंतिम संस्कार स्थल पर गुंबद गिरने से राप्ती नगर, फेज-4, स्पोर्ट्स कॉलेज के पीछे, थाना-चिलुआताल, जनपद-गोरखपुर निवासी अधिवक्ता आलोक अस्थाना जी की हुई मृत्यु पर उनके परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया एवं शोक से पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी एवं ढांढस बंधाया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ गोरखपुर के स्थानीय वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।





