November 6, 2026 5:12 am

गोसाईगंज: जिला जेल में बंद कैदी की मौत

ए अहमद सौदागर लखनऊ। गोसाईगंज क्षेत्र स्थित जिला जेल में बंद हत्या के प्रयास के आरोपी कैदी की शनिवार दोपहर मौत हो गई।

मृतक की पहचान 56 वर्षीय ओंकार बाबा नागराज उर्फ जंगी लाल पुत्र पुत्ती लाल निवासी मुकरीम नगर, हसनगंज के रूप में हुई है। उसे हसनगंज पुलिस ने 25 अगस्त 2022 को जेल भेजा था।

जेल प्रशासन के मुताबिक शनिवार दोपहर बैरक में अचानक तबीयत बिगड़ने से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। जेल अस्पताल से उसे बलरामपुर अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!