November 6, 2026 5:12 am

गोसाईगंज: तीस वर्षीय युवक नदी में डूबा, तलाश जारी

ए अहमद सौदागर लखनऊ। गोसाईगंज थाना क्षेत्र में शनिवार गोमती नदी में 30 वर्षीय युवक डूब गया। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची। जिसके बाद यूपी एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। युवक की तलाश में एसडीएआरएड की कई टीमें लगाई गई हैं।

जानकारी के अनुसार गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सुरियामऊ गांव के मंदिर में भागवत कथा शुरू होने से पहले महिलाएं सुरियामऊ घाट पर कलश में जल भरने गई थीं। इसी दौरान गांव निवासी अंगनू घाट पर पहुंचा और नदी में छलांग लगा दी। मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाल लिया, लेकिन कुछ देर बाद उसने फिर से छलांग लगा दी और तेज बहाव में बह गया। सूचना पर पहुंची गोसाईगंज पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। जलस्तर बढ़ा होने और तेज बहाव के चलते पता नहीं चला तो एसडीआरएफ को बुलाया गया। देर शाम तक सर्च अभियान जारी रहा।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!