संवाददाता सऊद
रहीमाबाद,लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र मे शुक्रवार को घर में घुसकर दुष्कर्म करने और धमकी देने वाले आरोपी को रहीमाबाद पुलिस ने किया गिरफ़्तार ज्ञात हो कि शुक्रवार को रहीमाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर दुष्कर्म और धमकी देने वाले एक आरोपी को रहीमाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायलय के समक्ष भेजा दिया गया।
वादिनी की तहरीर सूचना के आधार पर 19 दिसंबर 2024 को अभियोग पंजीकृत किया गया था 15 दिसंबर को एक गांव के ही कालिया पुत्र ईश्वरी के द्वारा पीड़ित के घर में घुसकर जबरदस्ती गलत हरकत करने और विरोध करने पर धमकी देने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
बयान वह गवाह के आधार पर मुकदमा उपरोक्त बीएस की घटोत्री कर 64 बीएस की बढ़ोतरी की गई जिसमें 23 जनवरी 2025 को वांछित चल रहे अभियुक्त सुनील उर्फ कालिया उम्र 32 वर्ष पुत्र ईश्वरी निवासी ग्राम मनकोटि झूरि खेड़ा थाना रहीमाबाद को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उप निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा, आरक्षी सुरेश कुमार गौतम, आरक्षी अनिकेत कुमार ,आरक्षी शैलेंद्र सिंह यादव.




