यह पर्व डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पांच सितंबर 1888 की याद में मनाया जाता है
छात्र-छात्राओं ने अध्यापक और अध्यापिकाओं को गिफ्ट देकर लिया आशीर्वाद
ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के अयोध्या रोड पर स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में हर साल की तरह इस वर्ष भी शनिवार को बड़े ही धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया।
यह पर्व डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पांच सितंबर 1888 की याद में मनाया जाता है।
भारत के पहले उपराष्ट्रपति, शिक्षक विद्वान एवं चिंतक पूर्व राष्ट्रपति, प्रथम उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर शिक्षक दिवस मनाया गया। इसी के तहत शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प चढ़ाया।
इस मौके पर अध्यापिका इरम ने छात्र-छात्राओं को बताया कि हमारे देश के पहले एवं द्वितीय उपराष्ट्रपति, पूर्व राष्ट्रपति, विद्वान, शिक्षक एवं दार्शनिक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन को ही शिक्षक दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है।
उन्होंने देश की राजनीति में अहम भूमिका निभाई थी। वह 1949 से 1952 तक सोवियत संघ में भारतीय राजदूत के रूप में काम किया।
इसके साथ ही 1952 में भारत के उपराष्ट्रपति बने और 1962 तक इसी पद पर बने रहे।
वह 13 मई 1962 से 13 मई 1967 तक भारत के राष्ट्रपति भी रहे।
वहीं अध्यापक राम तिलक यादव ने छात्र-छात्राओं को बताया कि शिक्षक समाज की रीढ़ की हड्डी होता है। वहीं वह हमारे जीवन के गुरू होते हैं जो हमें सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि समाज की सभी सच्चाइयों का ज्ञान देते हैं। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने गुरुजनों को गिफ्ट देकर आशीर्वाद लिया, जबकि स्कूल प्रबंधिका ने सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को गिफ्ट देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने अध्यापक और अध्यापिकाओं को गिफ्ट देकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर इरम, राम तिलक यादव, पंकज, कल्लू राम, रंजना, छवि, पूजा के अलावा कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।




