घर बैठे ऑनलाइन बुक कराया था होटल का कमरा
पुलिस कर रही छानबीन, हरदोई का रहने वाला था युवक
सुसाइड नोट न मिलने से जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी
ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र स्थित जश्न होटल में गुरुवार को हरदोई निवासी 32 वर्षीय युवक ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसका शव होटल के कमरा नंबर 115 में मृत पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। वह घर बैठे ऑनलाइन होटल का कमरा बुक कराया था। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक कमरे से कोई सुसाइड नोट न मिलने से जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया इसकी सूचना परिजनों को दे दी गई है।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया गुरुवार को सूचना मिली कि जश्न होटल में एक युवक आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचकर होटल कर्मियों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़वाकर गया तो वह मृत अवस्था में पड़ा था।
पुलिस ने मामले की छानबीन कर उसे अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर के मुताबिक मृतक की पहचान हरदोई निवासी 32 वर्षीय विवेक पांडेय पुत्र राम प्रताप पांडेय के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि 16 सितंबर 2026 को घर से होटल के कमरा नंबर 115 बुक कराया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।





