लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के जलकल विभाग जोन6 ठाकुरगंज के तेज़तर्रार,लोकप्रिय,अपने कार्यों के प्रति सदा सजग रहने वाले जेई कुलदीप जी द्वारा जोन 6 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र सराएँ माली खान चौक हरदोई रोड नियर काली चरण स्कूल के पीछे गली में स्थित समर सिबिल पानी की टंकी स्थित है जो कि कई दिनों से उसमे पानी गंदा आ रहा था और उसका पैनल भी खराब हो गया था।
जिसकी सूचना जलकल कंट्रोल रूम को दी गई जहां से जोन 6 के जेई कुलदीप जी को समस्या के समाधान हेतु भेजा गया जिस पर जेई कुलदीप जी द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर अपने कर्मचारी आशिफ को मौके पर भेज कर उक्त समस्या का तत्काल नया पैनल और आ रहे गंदे पानी को भी शुद्ध कराकर क्षेत्रवासियों को चिलचिलाती गर्मी से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जिससे क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर दौड़ गयी क्षेत्रीय लोगों ने जेई कुलदीप जी को कोटि कोटि धन्यवाद दिया।




