द राशा कैफे में खुलेआम हुक्का, 13 गिरफ्तार, 14 हुक्के और 29 फ्लेवर बरामद
ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में हुक्का बार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पश्चिमी जोन के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में दलालों के संरक्षण में खुलेआम हुक्का बार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर 13 लोगों को रंगे हाथ पकड़ा।
पुलिस के मुताबिक द राशा कैफे, चोर घाटी के पास, चौकी रिंग रोड पर लाइसेंस का झांसा देकर कम उम्र के लड़कों को बुलाया जाता था और नशे का आदी बनाया जा रहा था।
प्रभारी निरीक्षक ओमवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी तो मौके पर मो. एहतिशाम, फरहान खान, मो. फरमान, तौकीर अहमद, मो. साद, मुस्तफा, मो. अनस, मो. आमिर, अंकित कुमार, आजम, समीर, अमन चौधरी और मो. अयान पकड़े गए।इनके पास से 14 छोटे-बड़े हुक्के, 6 चिलम, 3 पाइप, 2 हीटर और 29 सील पैक फ्लेवर बरामद हुए।
जिसको लेकर थाना ठाकुरगंज में धारा 223/271 बीएनएस व 4/21 तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब उन दलालों की तलाश कर रही है जो इस अवैध कारोबार को संरक्षण दे रहे थे।




