मौत के बाद दोनों मृतक हिस्ट्रीशीटर के खाका को पुलिस ने किया नष्ट
ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के निर्देशन में सूचीबद्ध बदमाशों की निगरानी व मृतक हिस्ट्रीशीटरों के खाका नष्ट करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो मृतक सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों का खाका नष्ट किया गया है।
नाका हिंडोला पुलिस ने रायबरेली जिले के खीरी थाना क्षेत्र के पीर बक्स व हाल पता नाका हिंडोला के नेहरू नगर ऐशबाग निवासी बबलू उर्फ हुक्का पुत्र जाकिर उर्फ लड्डन व नाका हिंडोला क्षेत्र के गणेश गंज निवासी अरूण कुमार मौर्या उर्फ कोकी उर्फ अरविंद पुत्र डैनी मौर्या की मौत के बाद जांच-पड़ताल के सहायक पुलिस आयुक्त कैसरबाग की मौजूदगी में नियमानुसार नष्ट किया गया। इसके अलावा सआदतगंज पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर घंटा बेग गढ़ैया सआदतगंज निवासी राम औतार पुत्र स्व तुलसी राम की हिस्ट्रीशीट खत्म की गई।




