लखनऊ। (संवाददाता) काकोरी थाना क्षेत्र में मानवता को झकझोर देने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। काकोरी कस्बे के शीतला माता मंदिर परिसर में एक दलित बुजुर्ग के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया, जिसने समाज और इंसानियत दोनों को झकझोर कर रख दिया है। वहीं जब यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ तो मामले ने तूल पकड़ लिया।जिससे कई राजनीतिक संगठनों ने पीड़ित के घर पहुंच कर न्याय दिलाने की बात कही वहीं ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आरोपी की गिरफ्तार की मांग को लेकर अड़े रहें। वहीं पीड़ित रामपाल रावत की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
ये भी पढ़ें…
काकोरी थाना क्षेत्र निवासी रामपाल रावत नामक दलित बुजुर्ग की उम्र लगभग 70 वर्ष, जो लंबे समय से सांस की बीमारी से पीड़ित हैं। सोमवार शाम करीब 7 बजे जब वह शीतला माता मंदिर प्रांगण में बैठे थे। इसी दौरान बीमारी के कारण उनसे गलती से मंदिर परिसर में पेशाब हो गई।
इसी बीच मंदिर पहुंचे स्वामीकान्त उर्फ पम्मू निवासी काकोरी कटरा बाजार ने बुजुर्ग पर मंदिर को अपवित्र करने का आरोप लगाया। बताया जाता है कि आरोपी ने न केवल बुजुर्ग को भद्दी-भद्दी गालियां दीं, बल्कि पेशाब भी चटवाई और सफाई भी करवाई।
पीड़ित ने आरोपी पर जातिसूचक गालियां देने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित रामपाल ने बताया कि इस घटना से वह बेहद अपमानित और आहत महसूस कर रहे हैं। जिसके उन्होंने काकोरी थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दी है और न्याय की मांग की है। इस अमानवीय कृत्य की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई। वहीं इस घटना को लेकर सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) काकोरी शकील अहमद ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले को सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया जा चुका है और आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने इस घटना की निंदा की है। उनका कहना है कि ऐसे कृत्य न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि समाज के लिए भी कलंक हैं। लोगों ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की घृणित हरकत करने की हिम्मत न कर सके।
वहीं जब पेशाब कांड की घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई तो समाज में कई संबद्ध व्यक्तियों के साथ भाजपा के पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल पहुंचा पीड़ित के घर पर मलिहाबाद विधायक जयदेवी कौशल, मोहनलालगंज विधायक अमरीश रावत, जिला अध्यक्ष विजय मौर्य, नगर पंचायत अध्यक्ष रोहित साहू, मंडल अध्यक्ष विपिन गोपी राजपूत सहित रविराज लोधी समेत कई भाजपा नेताओं ने दी हर संभव मदद का भरोसा।
वहीं बसपा के कार्यकर्ताओ में जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र गौतम, राकेश गौतम, मलिहाबाद विधानसभा अध्यक्ष सुनील गौतम, बबली गौतम, श्रवण गौतम, श्याम किशोर उर्फ मोनू, संजय कुमार, देशराज सहित बसपा कार्यकर्ताओं ने पीड़ित रामपाल रावत को न्याय दिलाने को लेकर कहा की अगर न्याय नहीं मिला तो थाने से लेकर मुख्यमंत्री से गुहार लगाई जाएगी। वहीं सपा सांसद आर. के. चौधरी, पूर्व प्रत्याशी सी.एल.वर्मा,विजयश्री गौतम, राजबाला सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने भी पहुंचकर परिवार से की मुलाकात कर कहा दलित सम्मान पर कोई समझौता नहीं किया जायेगा। अन्य कई दलों ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय दिलाने की बात कही।
इस संबंध में काकोरी इस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया कि आरोपी स्वामीकांत गुप्ता उर्फ पम्मू को पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है जिसका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। वहीं इस संबंध में जब एडीसीपी धनंजय सिंह कुशवाहा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया आरोपी को गिरफ्तार किया गया है पूछताछ की जा रही है आरोपी बीमार है हालत ठीक होने के बाद जेल भेजा जाएगा।





