August 8, 2026 4:55 am

सोहन लाल श्रीमाली उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की कार्य अवधि बढ़ाए जाने पर आवास पर बधाई देने पहुंचे पत्रकार विकास सैनी

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना क्षेत्र में बुधवार को सोहन लाल श्रीमाली उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की कार्य अवधि बढ़ाए जाने पर आवास पर बधाई देने पहुंचे पत्रकार विकास सैनी।

आपको बता दें कि,लखनऊ के गोमतीनगर स्थित बहुखंडी मंत्री आवास पर माल क्षेत्र के पत्रकार विकास सैनी अपने साथियों के साथ पहुंच कर सोहन लाल श्रीमाली (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री व उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग)को बधाई देने के साथ – साथ शीर्ष नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें…

छठ घाट लक्ष्मण मेला मैदान गोमतीतट सुशोभिता की हुई पुताई, साफ-सफाई,छठमहापर्व के आयोजन की तैयारी शुरू


सोहनलाल श्रीमाली ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में कई वर्षों तक सेवा की है और संघ के विभिन्न पदों पर रहते हुए कार्य किया है।

सोहन लाल श्रीमाली ने कहा कि हमारी प्राथमिकता ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ना है। क्योंकि साथ चलने से एकता बढ़ती है। हमारे लिए संगठन सर्वोपरि है, लेकिन कार्यकर्ता भी पार्टी के लिए कम महत्वपूर्ण नहीं हैं, क्योंकि सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ होने से ही पार्टी आगे बढ़ती है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!