August 8, 2026 2:21 am

पशुओं के लिये चोकर खरीदने जा रहे युवक पर दबंगों ने बांके से किया हमला

संवाददाता सऊद मलिहाबाद, लखनऊ। चोकर लेने जा रहे युवक पर चार दबंगो ने बांके से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे युवक बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने युवक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम तिलसुवा निवासी अभय यादव गुरुवार शाम करीब 6 बजे सैफलपुर चोकर लेने जा रहा था। रास्ते मे जैतीखेड़ा तिलसुवा मोड़ के निकट पहले से घात लगाये बैठे काकोरी थाना क्षेत्र के ग्राम हिम्मत खेड़ा निवासी अनुज यादव, शेर सिंह उर्फ शेरा, राज यादव व अंकुल ने अभय यादव पर धारदार हथियार बांके से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे युवक का सिर फट गया। मलिहाबाद पुलिस ने पीड़ित युवक अभय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!