August 8, 2026 2:29 am

पहनावा डॉक्टर का काम घिनौना: धर्मपरिवर्तन के आरोपी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक के माता-पिता गिरफ्तार 

डॉक्टर की पहली पत्नी का धर्मांतरण कराने का आरोप 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बाबा छांगुर ही नहीं देश-प्रदेश में कईयो कथित छांगुर बाबाओं का ही सिर्फ मामला नहीं यहां डॉक्टर भी पीछे नहीं हैं। यौन शोषण व धर्म परिवर्तन के आरोपी केजीएमयू के रेजिडेंट डॉक्टर रमीज के माता-पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि इस दोनों के खिलाफ रमीज की कथित पहली पत्नी का धर्मांतरण कराने का आरोप है। इस मामले में निकाह कराने वाले काजी और गवाहों को भी पुलिस खोज रही है।

 

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक केजीएमयू में पढ़ने वाली पीड़िता ने मुकदमे में जिक्र करते हुए कहा था कि फरवरी 2025 में मरीज ने एक महिला डॉक्टर का धर्म परिवर्तन कराकर विवाह किया था।

बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने महिला से संपर्क कर मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया। बयान में महिला ने धर्म परिवर्तन कराने की बात बताई। साथ ही रमीज के पिता उत्तराखंड निवासी सलाउद्दीन, पीलीभीत निवासी खदीजा, पीलीभीत निवासी जाहिद हसन और गवाह शारिक का नाम सामने आया। बताया जा रहा है कि इस चौक पुलिस पुलिस ने चारों को आरोपी बनाते हुए सलाउद्दीन और खदीजा को ठाकुरगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!