August 8, 2026 2:11 am

पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड उपलब्ध  

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करें डाऊनलोड 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड अब उपलब्ध हो गए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह कार्ड परीक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य है, और बिना इसके कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं ले पाएगा।एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होती है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने पहले ही एग्जाम सिटी इंटीमेशन जारी कर दी थी, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी मिल चुकी थी। अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर लॉगिन करना होगा।

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित होगी। यह परीक्षा राज्य के 75 जिलों में निर्धारित केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इस भर्ती में कुल 4543 पद भरे जाएंगे और लगभग 15.7 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।सुरक्षा और सुविधा दोनों के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें और परीक्षा के दिन अपने साथ लेकर जाएँ। किसी भी तकनीकी समस्या या लॉगिन इशू के लिए बोर्ड की हेल्पलाइन का उपयोग किया जा सकता है। अब सभी उम्मीदवार तुरंत बेबसाईट पर लॉगिन कर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए तैयार हो जाएं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!