मोहनलालगंज के मदारी खेड़ा गांव पास हत्या कर बक्से में फेंका मिला था शव, प्रेमी सहित तीन गिरफ्तार
अपचारी पुलिस संरक्षण में, घटना में इस्तेमाल ई-रिक्शा व आलाकत्ल बरामद
ए अहमद सौदागर लखनऊ। 16 सितंबर 2026 को मोहनलालगंज क्षेत्र के भावा खेड़ा में हाईवे किनारे मदारी खेड़ा रोड पर लकड़ी के बक्से में जिस व्यक्ति की हत्या कर लाश मिली थी उसकी पहचान दुबग्गा थाना क्षेत्र के छंदोइया खेड़ा गांव निवासी रामकिशोर बाल्मीकि के रूप में हुई। रामकिशोर बाल्मीकि की हत्या उसी की प्रेमिका सोफिया बानो ने अपने प्रेमी मुन्ना उर्फ मुच्छड़ के साथ मिलकर की थी। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह की टीम ने इस सनसनीखेज मामले का राजफाश कर मुख्य अभियुक्ता सोफिया सहित तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर किया है, जब इस जघन्य वारदात में शामिल एक अपचारी को पुलिस ने संरक्षण में लिया है। पुलिस को इनके पास से घटना में इस्तेमाल ई-रिक्शा व आलाकत्ल बरामद हुआ है।
सनद रहे कि 16 सितंबर 2026 को मोहनलालगंज क्षेत्र के भावा खेड़ा में हाईवे किनारे मदारी खेड़ा रोड पर नहर में उतराता हुआ एक लड़की का बक्सा मिला, जिसमें एक व्यक्ति की हत्या कर लाश थी। यह घटना पुलिस के लिए मानो एक बड़ी चुनौती थी लेकिन शव की दूसरे दिन शिनाख्त होने पर राहत की सांस ली। पुलिस ने दुबग्गा थाना क्षेत्र स्थित छंदोइया खेड़ा गांव निवासी कविता देवी अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कराई थी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस गहनता से छानबीन की थी।
पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसमें एक संदिग्ध ई-रिक्शा दिखाई दिया कि हल्का सबूत हाथ लगते ही पुलिस की टीमें सक्रिय हुई और संदिग्ध ई-रिक्शा के नंबर के आधार पर कातिलों की गर्दन तक पहुंचने में कामयाब हो गई।
जांच पड़ताल में पता चला कि बिजनौर थाना क्षेत्र स्थित कटरा मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय सोफिया ने अपने असली पति अकरम को धोखा देकर दुबग्गा क्षेत्र स्थित छंदोइया खेड़ा गांव निवासी 40 वर्षीय रामकिशोर बाल्मीकि से आंखें चार हो गई और करीब चार साल से साथ रहने लगे कि इसी बीच दुबग्गा के महिपत मऊ निवासी मुन्ना उर्फ मुच्छड़ से प्रेम-संबंध बना लिया। इसकी जानकारी होने पर रामकिशोर बाल्मीकि को नागवार गुजरा और विरोध करने लगा था। आए दिन झगड़ा होने पर सोफिया बानो ने दूसरे प्रेमी संग मिलकर रामकिशोर बाल्मीकि को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाई और उसका बेरहमी से कत्ल करवा दिया।
इस सनसनीखेज मामले का राजफाश कर इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह की टीम ने शुक्रवार को तालकटोरा के तेजी खेड़ा के पीछे कलंदर खेड़ा निवासी 40 वर्षीय मोहम्मद इकबाल उर्फ बशीर अहमद, दुबग्गा क्षेत्र के महिपत मऊ निवासी 52 वर्षीय मुन्ना उर्फ मुच्छड़ व बिजनौर के कटरा मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय सोफिया पत्नी अकरम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस घटना में शामिल एक अपचारी को पुलिस ने संरक्षण में लेकर पूछताछ कर रही है।
डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्ता सोफिया बानो पूछताछ में बताया कि 14/15 की रात योजना के तहत अपने प्रेमी मुन्ना व उसके साथी इक़बाल तथा नाबालिग लड़के को फोन कर बुलाया तो सभी ने सोते समय चाकू से ताबड़तोड़ वारकर बेरहमी से कत्ल कर दिया और घटना को किसी को पता न चले इसके लिए लकड़ी के बक्से में शव डालकर मोहनलालगंज क्षेत्र में नहर किनारे फेंकने की बात स्वीकार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




