November 6, 2026 7:42 pm

बेकाबू अपराध: महिगवां में चाकू से गोदकर युवक को मार डाला 

घर से कुछ दूरी पर एक निर्माणाधीन मकान के पास हुई घटना का मामला 

परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। महिगवां थाना क्षेत्र में रविवार देर रात करीब पौने दो बजे एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक का खून से लथपथ शव घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल कर रही है।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

महिगवां थाना क्षेत्र स्थित गनेशपुर गांव निवासी शिव बालक यादव के 25 वर्षीय बेटे सतीश यादव की रविवार देर रात ग्राम पंचायत परसहिया के पास एक निर्माणाधीन मकान के पास कुछ लोगों ने चाकू मारकर मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि खून से लथपथ सतीश भागकर घर की दहलीज से कुछ दूरी पर शोर मचाते हुए आया, लेकिन वह गश खाकर वहीं गिर पड़ा। इंस्पेक्टर महिगवां के मुताबिक उसकी चीख-पुकार सुनकर एक सुरेन्द्र नाम का शख्स दौड़ कर गया और इसकी सूचना पुलिस को दी।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचकर आनन-फानन में घायल को ट्रामा सेंटर भिजवाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कातिलों की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गई है और उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की आंशका जताई जा रही है। पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!