August 8, 2026 2:18 am

भारतीय किसान मजदूर यूनियन किसानों की मांगों को लेकर 15 फरवरी को करेगा किसान पंचायत

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ की मलिहाबाद तहसील परिसर में क्षेत्रीय किसान अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर 2 दिसंबर 2024 से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं जिसमें एक सप्ताह तक कुछ किसान व संगठन के पदाधिकारीयो के द्वारा भूख हड़ताल भी की और 2 बार सांकेतिक किसान पंचायत भी कर चुके हैं जिसमें पूर्व के उप जिलाधिकारी श्री सौरभ सिंह जी के द्वारा बिंदुवार निस्तारण के लिए टीम गठित की गई थी पर उसी समय सौरभ सिंह जी का स्थानांतरण हो गया और उसके बाद मौजूदा तहसीलदार ने सभी अवैध कब्जे दारो से मिली भगत करके सभी मामलों को ठंडे बस्ते में डाल दिया व मौजूदा उप जिलाधिकारी को भी गुमराह कर के भ्रमित करने का काम किया ।

जिससे किसान अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है और काफी आक्रोशित भी है जिनके द्वारा आदमी दिनांक 15 फरवरी 2025 दिन शनिवार को किसान तहसील परिसर में किसान पंचायत करेंगे और 3:00 बजे लखनऊ कमिश्नरी के लिए कुंच करेंगे और मंडलायुक्त के कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए शांतिपूर्वक मंडलायुक्त कार्यालय पर पहुंचकर अपनी समस्याओं से मंडलायुक्त महोदया को अवगत कराएंगे और सभी समस्याओं का निस्तारण करने का अनुरोध कर रहे हैं

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!