August 8, 2026 2:12 am

मड़ियांव: मॉल में चोरी के दो आरोपी धरे गए

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मड़ियांव पुलिस ने सीतापुर रोड स्थित प्रॉमिनेंट मॉल से चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का लाखों रुपये का वायर और एक महिंद्रा ऑटो रिक्शा बरामद किया गया है।

मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खीरी निवासी राजकुमार और अनिल के रूप में हुई है। इन्हें अजीज नगर चौकी प्रभारी नितिन कुमार, एसआई शुभम तिवारी और एसआई अखिलेश की टीम ने पकड़ा।

आरोपियों ने निर्माणाधीन मॉल से वायरिंग का तार चुराया था, जिसकी अनुमानित कीमत दो से ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। वे चोरी के उद्देश्य से ही मॉल में काम करने आए थे। चोरी में इस्तेमाल किया गया महिंद्रा ऑटो रिक्शा भी बरामद हुआ है। मॉल के मालिक ने तीन दिन पहले इस चोरी के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने यह सफलता हासिल की।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!