September 18, 2026 6:20 am

मलिहाबाद: जन्माष्टमी मेले में विवाद के बाद युवक पर हमला, मोबाइल टूटा और नकदी छीनी; केस दर्ज कराने की मांग

लखनऊ। (संवाददाता) मलिहाबाद थाना क्षेत्र के माधवापुर गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित मेले के दौरान मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और मोबाइल व नकदी छीनने के आरोप का मामला सामने आया है।

माधवापुर मजरा कस्मंडी खुर्द निवासी अभिषेक कुमार ने मलिहाबाद थाना प्रभारी को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 14 सितंबर की रात करीब 10 बजे मेले के दौरान आकाश रावत पुत्र पुतान ने उनके और मेला समिति के अन्य सदस्यों के साथ गाली-गलौज करते हुए विवाद किया और जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने धार्मिक कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करने का भी प्रयास किया।

शिकायत के मुताबिक, 16 सितंबर की सुबह करीब 3:30 बजे आरोपी ने कथित तौर पर पुरानी रंजिश को लेकर अभिषेक को रास्ते में रोककर गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से सिर पर किसी वस्तु से वार किया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, जिसके बाद आरोपी मौके से चला गया।

 

अभिषेक का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनका मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया तथा जेब में रखे 312 रुपये भी निकाल लिए गए। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी पिछले करीब तीन वर्षों से मेले के दौरान विवाद करता रहा है।

 

पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा क्षतिग्रस्त मोबाइल और कथित तौर पर छीनी गई नकदी के संबंध में कार्रवाई की मांग की है।

66
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!