September 18, 2026 6:20 am

मलिहाबाद: पन्ना बाबा स्कूल के क्लासरूम में जड़ा ताला, धूप में बैठकर पढ़ने को मजबूर हुए मासूम

मलिहाबाद, लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना मलिहाबाद क्षेत्र के अमानीगंज स्थित पन्ना बाबा पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में क्लासरूम में ताला लगाए जाने का मामला सामने आया है। स्कूल संचालक राकेश कुमार का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा दबंगई के बल पर विद्यालय को बंद कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

स्कूल संचालक के मुताबिक मामले को लेकर न्यायालय से लेकर स्थानीय थाने तक शिकायत की जा चुकी है। इसके अलावा डीसीपी नॉर्थ को भी लिखित तहरीर दी गई थी। संचालक का कहना है कि डीसीपी नॉर्थ की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया था कि न्यायालय का फैसला आने तक स्कूल का संचालन बाधित नहीं किया जाएगा और न्यायालय का जो भी निर्णय होगा, उसे सभी पक्षों को मानना होगा।

इसके बावजूद आरोप है कि विद्यालय के कुछ क्लासरूम में ताला लगा दिया गया। इससे पढ़ाई करने पहुंचे बच्चों को कक्षाओं के बाहर धूप और सड़क किनारे बैठना पड़ा। घटना के बाद बच्चों और अभिभावकों में नाराजगी बताई जा रही है।

स्कूल संचालक ने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर विद्यालय में पढ़ाई सुचारु रूप से संचालित कराने तथा बच्चों की शिक्षा प्रभावित न होने देने की मांग की है। वहीं, लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और दूसरे पक्ष का बयान सामने आना अभी बाकी है।

66
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!