September 18, 2026 4:49 am

मलिहाबाद में ‘कृषक जागरूकता गोष्ठी’ आयोजित: JDA ने किसानों को दी उन्नत मक्का खेती की जानकारी, पौधे व दीये वितरित

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के ब्लॉक मलिहाबाद के परिसर में आज दिनांक, 17 सितम्बर 2026 को उत्तर प्रदेश सरकार की कृषि विभाग के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में किसानों को बाकी से कल्याण योजनाओं को धरातल पर उतारने और किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अंतर्गत ‘विकास खंड स्तरीय कृषक जागरूकता गोष्ठी’ का सफल आयोजन किया गया।

इस महत्वपूर्ण गोष्ठी में संयुक्त कृषि निदेशक (JDA), लखनऊ मंडल, लखनऊ ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संयुक्त कृषि निदेशक ने उपस्थित किसानों को मक्का की उन्नत वैज्ञानिक खेती, संकर बीजों के उपयोग और आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में विस्तार से जागरूक किया।

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे पारंपरिक फसलों के साथ-साथ मक्का जैसी नकदी फसलों को अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करें।

सेवा संकल्प अभियान के तहत वितरण:गोष्ठी के दौरान ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत एक विशेष वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत संयुक्त कृषि निदेशक (JDA) द्वारा गोष्ठी में आए प्रगतिशील किसान रामपाल तरौना, ज्योति यादव बेलगढ़ा, अयोध्या प्रसाद, रूप नारायण बुधरिया सहित सैकड़ों प्रगतिशील किसानों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे एवं दीये वितरित किए गए।

इन अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति:कार्यक्रम को सफल बनाने में कृषि विभाग और स्थानीय प्रशासन के कई प्रमुख अधिकारियों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर कृषि विभाग के सहायक विकास अधिकारी (कृषि) श्री सिकंदर यादव, श्री कृष्ण कुमार ADO (ISB) मलिहाबाद, और श्री राम सागर गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इसके साथ ही भूमि संरक्षण विभाग से श्री विद्या सागर, राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी श्री कौशल किशोर, विभाग के समस्त प्राविधिक सहायक (Technical Assistants) एवं एटीएम (ATM) व बीटीएम (BTM) ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और किसानों को तकनीकी जानकारियां प्रदान कीं

गोष्ठी में मलिहाबाद विकास खंड के सैकड़ों किसान उपस्थित रहे, जिनकी कृषि से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही विभागीय अधिकारियों द्वारा निराकरण किया गया।

66
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!