November 6, 2026 6:04 am

मलिहाबाद में बंदर का खौफ: बंदर के हमला करने पर भागी 14 वर्षीय छात्रा पत्थर से टकराकर गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र स्थित ग्राम तरौना में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन बंदर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को हमला कर घायल कर रहे हैं। शुक्रवार देर शाम बंदर के हमले से बचने के प्रयास में 14 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

ग्राम तरौना निवासी हरनाम यादव की 14 वर्षीय पुत्री छवि यादव, जो पास के गांव मुंशी खेड़ा स्थित विद्यालय में कक्षा 8 की छात्रा है, शुक्रवार शाम किसी काम से घर से बाहर निकल रही थी। इसी दौरान एक आक्रामक बंदर ने उस पर हमला कर दिया और काटने के लिए दौड़ाया। बंदर को देख छात्रा डर के मारे चिल्लाते हुए जान बचाकर भागी, लेकिन रास्ते में सामने पड़े एक पत्थर से टकराकर टकरा गई।

घटना में छात्रा का सिर और पैर पत्थर से टकराने के कारण लहूलुहान हो गए और वह वहीं गिर पड़ी। चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर दौड़े। घायल अवस्था में परिजन छात्रा को मोटरसाइकिल से तत्काल रहीमाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसे भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, छात्रा के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

गांव में लगातार बढ़ते बंदरों के आतंक से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और खौफ का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने और इस समस्या से जल्द राहत दिलाने की मांग की है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!