August 8, 2026 2:16 am

मलिहाबाद: 19 अप्रैल को ग्राम नई बस्ती में सजेगी ‘गीतों भरी शाम, बाबा साहेब के नाम’, भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नई बस्ती (माजरा गोंदा मोजमनगर) में आगामी 19 अप्रैल, दिन रविवार को बोधिसत्व भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इस विशेष अवसर पर ‘गीतों भरी शाम बाबा साहेब के नाम’ कार्यक्रम और एक वैचारिक गोष्ठी का आयोजन होगा, जिसमें बाबा साहेब के जीवन और उनके विचारों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएँ

कलाकार: कार्यक्रम में प्रसिद्ध गीतकार एवं छायाकार संदीप बौद्ध, भीम मिशनरी सिंगर अंजलि बौद्ध (बुद्ध गायिका एवं वाचिका) अपनी सुमधुर आवाज और कला के माध्यम से बाबा साहेब के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

भीम मिशनरी मंडल, फिरोजाबाद-टुंडला (उत्तर प्रदेश) की टीम द्वारा विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। ग्राम नई बस्ती में होने वाले इस आयोजन को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह है। आयोजकों ने सभी ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!