लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री के अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कलेक्ट्रेट परिसर सहारनपुर में मस्जिद के ध्वस्तीकरण की घटना के सम्बन्ध में मस्जिद कमेटी के सदस्यों एवं पीड़ितों से मुलाकात करने के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से निकलकर आज दोपहर सहारनपुर जा रहे थे। प्रदेश मुख्यालय से निकलते ही माल एवेन्यू चैराहे पर मौजूद भारी पुलिस बल द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सहारनपुर जाने से रोका गया जिस पर वहां उपस्थित कांग्रेसजनों ने पुलिस द्वारा रोके जाने का विरोध किया। इसके उपरान्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहारनपुर जाने की जिद पर चैराहे पर ही सड़क पर बैठ गये, जहां सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन इकट्ठा हो गये, तदुपरान्त भारी पुलिस बल द्वारा श्री अजय राय जी सहित सैंकड़ों कांग्रेसजनों को गिरफ्तार कर बस में भरकर पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां से काफी देर बाद छोड़ा गया।
प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार जनआकांक्षाओं पर पूरी तरह विफल साबित हुई है इसलिए वह डरी हुई है, जहां कहीं भी पीड़ितों की आवाज उठाने और उनके दुख दर्द बांटने के लिए कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पहुंचते हैं उन्हें रास्ते में रोका जाता है यह लोकतंत्र और संविधान के विरूद्ध हैै। उन्होने कहाकि कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल आज सहारनपुर जा रहा था उसी के सम्बन्ध में मुझे सहारनपुर पहुंचना था किन्तु योगी सरकार जाने से रोक रही है, रास्ता रोक सकते हैं किन्तु आवाज नहीं दबा सकते हैं। पीड़ितों की लड़ाई कांग्रेस पार्टी सदैव लड़ती रहेगी।
पुलिस लाइन से निकलने के उपरान्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित उपरोक्त सभी कांग्रेसजन इको गार्डेन पहुंचे जहां विगत 6 दिनों से अनुसूचित जाति विभाग द्वारा चलाये जा रहे अनिश्चितकालीन धरने में शामिल हुए, जहां धरने का आज 7वां दिन था।
इस मौके पर पूर्व विधायक श्री भगौती प्रसाद चैधरी, पूर्व विधायक श्री इन्दल रावत, श्री असीम वकार, श्री बद्री विशाल तिवारी, श्री सलीम अख्तर, श्री अब्दुल्ला शेर खान, मौलाना इस्लाही, डा0 अलीमुल्लाह खान, श्री अरशद आजमी, डा0 उमा शंकर पाण्डेय, श्री सुरेन्द्र यादव, श्री ओंकारनाथ सिंह, श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, श्री राजेश जायसवाल, जिलाध्यक्ष श्री रूद्रदमन सिंह बबलू, श्री पंकज तिवारी, श्रीमती अनामिका यादव, श्रीमती सुशीला शर्मा, डा0 ऋचा शर्मा, श्रीमती सिद्धिश्री, श्री ललन कुमार, श्री कुलदीप दिवाकर, श्री संजय सिंह, श्री अमित जायसवाल, श्री राजेश सिंह, श्री नीरज त्रिपाठी, श्री आशुतोष मिश्रा, श्री आर्यन मिश्रा, श्री सुशील कुमार बाल्मीकि, श्री विशम सिंह,मुरली मनोहर, विद्या गौतम, ब्रजेश आर्या सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई जनसभा के उपरान्त जनसभा के मंच को भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शुद्धिकरण करने के दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बजाए दुर्भावनापूर्ण मानसिकता के चलते जननायक माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ दर्ज किए गये फर्जी एफ0आई0आर0 को निरस्त किए जाने एवं दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही किये जाने की मांग को लेकर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन एवं सांसद श्री तनुज पुनिया के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा अनिश्चितकालीन धरने के तहत इको गार्डेन में धरना दिया जा रहा है।




