November 6, 2026 4:57 pm

महानगर: हुक्का बार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार 

मौके से छह हुक्का पाइप, 24 हुक्का फिल्टर, 11 हुक्का चिलम के अलावा एक अमेरिकन फ्रीजर फ्लेवर पैकेट बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। अवैध रूप राजधानी लखनऊ में चल रहे हुक्का बार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंस्पेक्टर महानगर की टीम ने शुक्रवार आईटी चौराहे के पास बिग शॉट कैफे छापेमारी कर मौके से एक आरोपी को धरदबोचा। पुलिस को मौके से भारी मात्रा हुक्का पीने वाले उपकरण बरामद हुए हैं।

इंस्पेक्टर महानगर के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि चंपारण मीट हाउस निकट आईटी चौराहा के ऊपर बिग शॉट कैफे पर अवैध हुक्का बार संचालित है।

इस सूचना पर इंस्पेक्टर महानगर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक अरुण प्रताप सरोज, उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, आरक्षी राकेश कुमार व आरक्षी मोहित सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी कर मौके से हुक्का बार संचालित करने वाले आरोपी काकोरी क्षेत्र के मलहा गांव निवासी 24 वर्षीय आकाश रावत पुत्र भारत प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से भारी मात्रा में हुक्का पीने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!